UP Kisan Karj Rahat List 2023: यूपी के 8600000 किसानों का कर्जा हुआ माँफ लिस्ट में देखें अपना नाम डायरेक्ट लिंक से (May 2023)

UP Kisan Karj Rahat List 2023: जिन किसान भाइयों ने उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना के अंतर्गत “UP Kisan Karj Rahat List 2023” अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

वह लाभार्थी किसान उत्तर प्रदेश किसान राहत योजना के अंतर्गत यानी किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम ऑनलाइन देख सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार द्वारा करोना महामारी के दौरान बहुत से किसान भाइयों का कर्जा माफ किया गया था उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसे ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।

टेलीग्राम से जुड़े

उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति और कर्ज में डूबे हुए किसान भाइयों को कर्ज़ से राहत दिलाने के लिए किसान कर्ज राहत योजना की शुरुआत 9 जुलाई 2017 को की गई थी इस योजना के अंतर्गत मध्यम एवं निम्न वर्गी किसान भाइयों का ₹100000 तक का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

किसान भाइयों को कृषि कार्य के लिए उन्हें जैसे खाद कीटनाशक दवाएं इत्यादि के लिए बैंक से लोन लेना पड़ता है और किसी प्रकार की आपत्ति आ जाने के कारण फसल बर्बाद हो जाती है।

ऐसे में किसान भाइयों को बैंक का लोन अदा करने में उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार ऐसा होता है कि कई किसान भाई ऋण नहीं चुका पाते और वह अपनी जान तक गंवा देते हैं। यह सब देखते हुए सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी योजना आरंभ की गई जिसके अंतर्गत सीमांत एवं निम्न मध्यमवर्गीय परिवार जिनके पास 5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं है.

वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने जो वादे किए थे उसे निभाने में कामयाब रही है इस योजना के अंतर्गत तो 8600000 किसानों को फायदा होने वाला है जिससे कि अब छोटे एवं सीमांत किसानों को ऋण वापस चुकाने की नौबत नहीं आएगी।

किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी की सूची

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी UP Kisan Rin Mochan Yojana के अंतर्गत जिन किसान भाइयों ने ऑनलाइन आवेदन किया था उनकी लिस्ट अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा रही है ऐसे में सभी किसान भाई अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

जिन किसान भाइयों का नाम UP Kisan Rin Mochan List अर्थात UP Kisan Karj Rahat List 2023 में पाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹100000 तक का कृषि कार्ड माफ कर दिया जाएगा अब ऐसे में उन्हें बैंक जाकर किसी कर्ज चुकाना नहीं पड़ेगा।

UP Kisan Karj Rahat List 2023: Overview

आर्टिकलUP Kisan Karj Rahat List 2023
योजना का नामउत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी योजना
लाभार्थीप्रदेश के किसान भाई
इस योजना का उद्देश्यकिसानों के कृषि ऋण माफ़ करना
वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटwww.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in
UP Kisan Karj Rahat List 2023

UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023

इस योजना का लाभ सिर्फ वही ले सकते हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है उन्हें यूपी किसान कर्ज माफी योजना 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसान भाइयों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जैसे आधार कार्ड, यूपी का निवास प्रमाण पत्र, भूमि के दस्तावेज साथ बैंक अकाउंट पासबुक आदि होने आवश्यक है।

इन सभी दस्तावेजों के साथ किसान भाई UP Kisan Karj Mafi Yojana 2023 मैं ऑनलाइन आवेदन करा सकेंगे उसके बाद UP Kisan Rin Mochan Yojana 2023 का लाभ उठा सकेंगे ।
यूपी किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत सिर्फ सहकारी बैंकों से लिए गए  कृषि ऋण माफ किए जाएंगे।

UP Kisan Karj Rahat List 2023
UP Kisan Karj Rahat List 2023

UP Kisan Rin Mochan Yojana 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के पहले ही किसी कर्ज माफी का ऐलान कर दिया था चुनाव होने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में किए गए संकल्प वादे के मुताबिक कृषि ऋण ₹100000 तक माफ करने का ऐलान कर दिया गय। इस ऋण को माफ किए जाने के लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि एनआईसी उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 31 मार्च 2016 तक के लिए गए.

कृषि कृषि ऋण का विवरण बैंकों के माध्यम से ऑनलाइन फीड करके तहसील स्थित सभी कार्यालय के विभाग अधिकारियों को टीम के माध्यम से ग्रहण सत्यापन के बाद सभी किसान भाइयों को इस योजना का लाभ दिया गया। साथ ही सरकार द्वारा यह निर्देश जारी किया गया कि कोई भी किसान छूटने ना पाए और अपात्र नागरिक इस योजना का लाभ ले सके।

उत्तर प्रदेश कृषि ऋण मोचन योजना 2023 के लाभ

उत्तर प्रदेश कृषि ऋण मोचन योजना के अंतर्गत सभी किसान भाइयों को इसका लाभ मिलने वाला है लेकिन उनके पास कुछ नियम व शर्ते है।

  • किसान भाई के पास 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि ना हो।
  • किसान भाई किसी सरकारी जॉब के पद पर ना हो वह वार्षिक आय ₹200000 से कम हो।
  • उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना 2023 के अंतर्गत छोटे सीमांत किसानों का सिर्फ ₹100000 तक का ऋण माफ किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के लगभग 8600000 किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।
  • UP Kisan Karj Rahat Yojana 2023 के तहत जिन किसानों ने 25 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया है उन्हें इस योजना के अंतर्गत पात्र माना जाएगा ।
  • उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई के पास बैंक में पासबुक होना अनिवार्य जिस जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

UP Kisan Rin Mochan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • जमीन के दस्तावेज
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP Kisan Karj Rahat List 2023 कैसे देखें ?

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 में नाम देखने के लिए आवेदक अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नाम चेक कर सकता है किसान ऋण मोचन लिस्ट 2023 देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप के अनुसार आसानी से देख सकते हैं।

  • यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 में नाम देखने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते ही अब होम पेज खोलकर आ जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर UP Kisan Karj Rahat List 2023 कॉ लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते हैं सामने एक पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां सबसे पहले आप अपने खाते का प्रकार >> बैंक>>जिला>>ब्रांच>>क्रेडिट कार्ड संख्या>>मोबाइल नंबर>>कैप्चा कोड
  • मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही UP Kisan Karj Rahat List 2023 ओपन हो जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

UP Kisan Karj Rahat List 2023: FAQs,

किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 कब जारी होगी ?

किसान कर्ज माफी की नई लिस्ट अप्रैल माह की फर्स्ट सप्ताह तक जारी की जाएगी।

किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत किन किसानों का ऋण माफ किया जाएगा?

किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत नियम एवं मध्यम वर्गीय परिवार के किसानों 100000 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा।

error: Content is protected !!